Wednesday, August 17, 2011

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 11





Part 11





परम  श्रधेय  पूज्य  श्री  राधे  शक्ति  माँ  को  हाज़िर  नाज़ीर  मान  कर , जो  कहूँगा  – सच  के  सिवा  कुछ  नहीं  कहूँगा  – सरल  कवी 


गायक  सरदूल  सिकंदर  ने  जोरदार  जयकारा  लगवाया , “जयकारा  मेरी  गुडिया  जैसी  प्यारी  ‘राधे  माँजी ’ दा….”


“बोल  सांचे  दरबार  की  जय !” हॉल  में  मौजूद  संगत ने  छत  हिला  देने  वाले  बुलंद  स्वर  में  उत्तर  दिया |


सरदूल  सिकंदर  ने  अपना  गायन  समाप्त   कर  बैठे ने  के  लिए  निचे  ताका. मंच  संचालक  ने  माइक  लेकर  कुछ  कहना   चाह , तभी  शिव  चाचा  मंच  संचालक  के  निकट  पहुंचे |  मंच  संचालक ने  उनका  इशारा  समझा  और  माइक  उन्हें  थमा  दिया|


हॉल  में  सन्नाटा  सा  छा गया | शिव  चाचा के  हाव -भाव  प्रदशित  कर  रहे  थे  की  वह  कोई  महत्त्वपूर्ण  सूचना  देने  वाले  थे  |


मैंने  अपना  सर  विंडो  के  ग्रिल  से  सटा लिया  और  शिव  चाचा की  बात  सुनाने  को  सचेत  हो  गया |

“जयकारा श्री  राधे  शक्ति  माँ जी ’ दा !” शिव  चाचा  ने  सादे  मगर  धीमे  से  स्वर  में  जयकारा  लगवाया |


“बोल  सांचे  दरबार  की  जय !” अपने  दोनों  हाथ  उठाकर  सेवादारो  के  संग  संग  संगत  ने  जयकारा पूरा  किया |


“प्रिय  माता  के  पुजारियों !” शिव  चाचा गंभीर  स्वर  में  बोले , “पूज्य  देवी  राधे  शक्ति  माँ'  के  दर्शनों  के  लिए  हमने  ह़र पंद्रह  दिन  बाद  यानि  एक  शनिवार  छोड़कर  अगले  शनिवार  , यानी  महीने  में  दो  दिन  निश्चित   किये  थे | यह  सिलसिला  पिछले  कई  सालो से  चला  आ  रहा  है |  माँ  राधे  शक्ति  माँ  की  उपासना  पूजा  अर्चाने  करने  वालों  की  संख्या  निरंतर  बढती  जा  रही  है !” 


हॉल  में  तालिया गूंज  उठी |


“हर  पंद्रह  दिनों  बाद  यहाँ  लगने  वाले  भक्तो  के  मेले  में  आज  में  हर्ष  के  साथ  चर्चा  करना  चाहता  हूँ | पिछले  अनेक  दर्शनों  वाले  दिन  हमने  पाया  है  की  निरंतर  बढती  जा  रही  संगत  के  कारन  हम  लोग  व्यापक  व्यवस्था  करने  में  थोड़ी  असुविधा  महसूस  कर  रहे  है | असुविधा  से  मेरा  क्या  मतलब  है,  में  स्पष्ट  करना  चाहता  हूँ |”


शिव  चाचा एक  क्षण  के  लिए  रुके |


थोडा  ख़ास  कर  गला  साफ़  किया  और  फिर  बात  आगे  बधाई , “ हमारे  तमाम  सेवादार , गुप्ता  परिवार  के  सदस्य, गायक  मंडली और  साजिन्दे , वॉचमेन, और  दर्शन  के  लिए  निश्चित  शनिवार की  सुबह  से  ही  तयारी  में  जुट   जाते  है | दूर  दराज  जैसे  की  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, या  अन्य  प्रांतों से  आने  वाली  संगत  सुबह  से  ही  यहाँ  पहचानी  शुरू  हो  जाती  है | शाम  ढलते  ही  मुंबई  तथा  आस  पास  के  भक्तो  के  टोले  यहाँ  हॉल  में  एकत्रित  होने  शुरू  हो  जाते  है | पिचले  कई  महीनो  से  ‘देवी  माँ ’ के दर्शानोका  सिलसिला  देर  रात  तक  चलता  रहता  है | कई  बार  तो भोर  तक  हो  जाती  है |”


सांगत  ने  करतल  ध्वनि  से  अनुमोदन  किया |


“जय  माता  दी ” शिव  चाचाने हात  उठाकर  शांत  रहने  का  इशारा  किया | हॉल  में  फिर  हल्का  सा  सन्नाटा  च  गया |


‘अब …” शिव  चाचा  ने  तनिक  ऊँचे  स्वर  में  कहा , “ हमने  निर्णय  लिया  है ..की  संगत  को  पंद्रह  दिन  की  बजाय सात दिन  के  बाद  यानिकी  प्रत्येक  शनिवार  को  पूज्य श्री  राधे  शक्ति  माँ  के  दर्शनों  का  लाभ  प्राप्त  होगा |”


उपस्थित  संगतने  हर्षके  साथ  जो  तालिय  बजने  शुरू  की  … वो  कई  देर  तक  निरंतर  बजती  रही |

“लेकिन ….”  शिव  चाचा ने  फिर  शांती  बनाये  रखने  के  लिए  हाथ  हिलाते  हुए  कहा , “अब  दर्शनों  के  लिए  व्यवस्था  में  थोडा  परिवर्तन  किया  गया  है | आप  लोगोको  हॉल  में  प्रवेश  करने  से  पहले  प्रत्येक  दर्शनार्थी  को  एक  कार्ड  दिया  गया  है |”


अनेक  भक्तोने  अपना  कार्ड  हवा  में  लहराया |


“बिलकुल  ठीक !” शिव  चाचाने  एक  उंगली  ऊपर  की, “अब  मेरी  बात  गौर  से  सुनिए | ये  कार्ड  अलग  अलग  रंग  के  है | लाल, नीला, और  पीला, माता  के  भक्तो ! हमने  व्यवस्था  ये  की  है की  अब  प्रत्येक  शनिवार  को  एक  रंग  के  कार्ड  वाले  भगत  ही  दर्शनों  का  लाभ  प्राप्त  कर  पाएंगे|”


हॉल  में  तनिक  निराशाजनक  “होssss …..” की  आवाज  सुनाई दी |


“देखिये !  यह  व्यवस्था  आप  लोगो  की  सुविधा  के  लिए  ही  है !” शिव  चाचा  तनिक  जोर  देकर  बोले , “मसलन  हम  इस  शनिवार  को  यह  घोषणा  करेंगे  की  आनेवाले  शनिवार  को  किस  कलर  के  कार्ड  की बारी  है ! मान  लीजिये  नीले  रंग  वाले  कार्ड  वालो  की  घोषणा  हुई  तो  प्लीज़ …. उस  दिन  नीले  रंग  वाले कार्ड  वाले  ही  दर्शनो  के  लिए  आये | लाल  या  पीले  रंग  के  कार्ड  वालों  को  हॉल में  प्रवेश  करने  की  अनुमति  नहीं  मिलेगी | उसके  अगले  शनिवार  को  नीला  और  तीसरे  शनिवार  को  पीले  रंग  के  कार्ड  वालो  को  दुर्लभ  दर्शन मिलेंगे | यह  क्रम  ह़र  शनिवार  को  चलेगा |”


 हॉल  में  उपस्थित  संगत  में  से  कुछ  लोगो  ने  निराशात्मक  भाव  से  हाथ  लहराए |


“में  आपकी  भावना  को  समजाता  हूँ !” शिव  चाचा  तनिक  खेद  भरे  स्वर  में  बोले, “में  जानता  हूँ  आप  सभी  हर  शनिवार को  दर्शन  के  लिए  लालाचित  है | सज्जनों  और  देवियों  ! में  पहले  ही  निवेदन  कर  चूका  हूँ  की  यह  साड़ी  व्यवस्था  आप  सभी  श्रधालुओं  की  सुविधा  के  लिए  है | आप  तनिक  हमारे  सेवादारों की तरफ  भी  ध्यान  दीजिये| ये  सभी सेवादार और सेवादारियां निष्काम भाव  से  दोपहर  से  ही  व्यवस्था  में  जुट  जाते  है | देर  रात  तक, साड़ी  संगत  को  दर्शन  करवाने  के  बाद  इन  सबको  ‘माँ  श्री  राधे  शक्ति  माँ ’ के  दर्शन  नसीब  होते  है, तब  तक  थकान से  चूर  इन  सेवादारोकी  हालत देखकर किसीको  भी  तरस  आएगा | ये  सेवादार  ही  क्यों , यहाँ  की  व्यवस्था  सँभालने  वाले  सभी  कार्यकर्ताओं  संगमें गुप्ता  परिवार  के  सदस्यों  का  भी  यही  हाल  होता  है | इसलिए  आप सभी  ‘देवी  माँ ’ के  भक्तो  से  मेरी हाथ  जोड़कर  बिनिती  है, प्लीज़ ! प्लीज़ !! आप  इस  हम  सबकी  लाभकारी व्यवस्था  को  कामयाब  बनाना  में हमारा  सहयोग  करे | हम  लोग  शहरभर में  लगे  होअर्दिंग्स  द्वारा  सभी  को  सूचित  करेंगे  की  इस  शनिवार  किस  रंग  के  कार्ड  वाले  का  नंबर  है | इसके  अलावा भी  आप  ‘गौरव  कुमारजी  या  संजीव  गुप्ता से मोबाइल  पर  जानकारी  प्राप्त  कर  सकते  है | आप  लोगोको  यह  जानकार  भी  हर्ष  होगा  की  ‘पूज्य  श्री  राधे  माँ ’ के  लाइव  दर्शन  आप  घर  बैठे  भी  प्राप्त  कर सकते  है | लाखो  ‘पूज्य  श्री  राधे  माँ ’ के  अन्यन्य  भक्त www.globaladvertisers.in वेबसाइट  पर  लॉग इन  करके  यह  लाभ  प्राप्त  कर  रहे  है | 

जिन  लोगो  को  कार्ड  नहीं  मिला  वह  गौरव  कुमारजी  या  फिर  हमारे  अन्य  सेवादारों से  कार्ड  प्राप्त  कर  सकते  है | 


आईये  ! हम  फिर  माता  के  भजनों  का  आनंद  ले ! जिक्र  मेरी  आनंदमई ‘पूज्य  श्री  राधे  शक्ति  माँ ’ का ”

“बोल  सांचे  दरबार  की  जय …..!” संगत  ने  उत्साहपूर्वक  जिक्र  लगाया |



(निरंतर .....)

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 10

Part 10


 
शिव चाचा ने हौले से मुस्कुराकर मुझे आश्वस्त रहने का संकेत दिया |  मेरा कन्धा थपथपाया कर  वह  फ़ौरन  निचे  गलियारे  के  पास  अपने  विशिष्ठ स्थान पर जा खड़े हुए मुश्तेद मुद्रा में ! अपनी डयूटी को जिस तन्मयता और लग्न से निभा रहे थे, मैंने मन ही मन उन्हें सलूट किया |

में जिस विंडो की थोड़ी उमरी हुई जगह पर उकडू होकर बैठा था वह से पुरे हॉल का जायजा भी लिया जा सकता था और पहली मंजिल की तरफ जा रही सीढियों पर खड़े श्रधालुओं को निकट से देख सकता था |  लाइन आगे न सरकती देख एक अधेड़ से सज्जन, जिसका शरीर थोडा भारी था, शायद थक से गए थे, वही मेरे निकट फर्श पर बैठ गए |

"आप लाइन में है क्या?", उन्होंने व्यग्र स्वर में पुछा |

"नो!", मैंने इनकार में सर हिलाया, "में कुछ आराम से साथ, कुछ जानकारी लेने के बाद, थोड़ी भीड़ कम होने के बाद दर्शन करना चाहता हूँ !"

"फिर तो तीन बजेंगे बच्चू !", उन्होंने सर हिलाया, "संगत ने अभी तो आना शुरू किया है ! और वह तुम जानकारी के बारे में कह रहे थे | क्या जानकारी चाहते हो पुत्तर ! में यहाँ वर्षो से आ रहा हूँ | नियमित रूप से आ रहा हूँ | बिना नागा आ रहा हूँ |"

"में सोच रहा था ..... " में विचारपूर्वक स्वर में बोला, " इतना भव्य आयोजन, इतना इंतजाम, इतनी व्यवस्था, हर पंद्रह दिन के बाद करना कोई मामूली बात हो नहीं है | बहुत सारा खर्चा होता होगा इन सब पर!"

"ठीक जा रहे हो |", उसने सहमती में सर हिलाया, " अभी तो पहली मंजिल भी नहीं पहुचे हो......"

"भगत!" मैंने उसकी बात पूरी की, भगत नाम है मेरा ! दर्शनों के लिए पहली बार आया हूँ |"

"भगत जी !", वह उत्साह भरे स्वर में बोले, " आपने रोड से लेकर यहाँ तक खड़े सेवादारों की संख्या का अनुमान लगाया है ?"

"यही कोई ...." में सिर खुजलाया, " बीस पच्चीस..!"

"सौ  के करीब है !" उसने भवे माथे पर ले जाते हुए कहा, " लेडिज और जेंट्स सेवादा ऊपर दरबार में 'देवी माँ' की गुफा से लेकर, हर मंजिल पर दो-दो, तीन -तीन सेवादार ! आप क्या समझते हो इनको कोई तन्खवाह मिलती है?"

मैंने प्रश्नात्मक निगाहों से उसकी तरफ देखा |

"ये सेवादार है !" वह एक एक शब्द पर जोर देते हुए बोले, " अपनी मर्ज़ी से, अपने काम धंदे छोड़कर यहाँ मात्र सेवा के लिए आते है | इनको पगार नहीं मिलती | लेकिन इनको जो मिलता है, वह दुनिया भर की सभी पगारों से कही ज्यादा है | भगत जी ! सभी को दर्शन करवाने के बाद जब ये 'देवी माँ' के सन्मुख होते है और 'पूज्य राधे शक्ति माँ' की दया मय दृष्टी इन सेवादारों पर पड़ती है तो उससे अधिक परम आनंद कही नहीं है | किसी चीज़ में नहीं है ! उसके बाद इनको भंडारा मिलता है| भंडारे से याद आया, आपको मालूम है तीसरी मंजिल पर दाई तरफ स्थित टेरेस पर विशाल भंडारे का इन्तेजाम रहता है |"

मैंने इनकार से सर हिलाया |

"गिनो....... " उन्होंने अपना दाहिना हाथ आगे करते हुए अंगूठे से उँगलियों के पौर दूना शुरू किया, "पाच - छह प्रकार का सलाड और अचार, तीन-चार प्रकार की सब्जी, दाल, कढ़ी, बूंदी का रायता, कभी पाव-भाजी तो कभी पूरी, बेसन की तंदूरी रोटी, गेहू की रोटी, चावल, पुलाव, पिज्जा, भेलपुरी, डोसा, सेवियों की खीर, आईसक्रीम, फलूदा, तीन-चार मीठाइया, फ्रूट सलाड, गुलाब जामुन, जलेबी, रबड़ी, हलवा, चना.............."

"बस, भाईसाहब, मेरे मुह में सचमुच पानी आने लगा, आप तो किसी भव्य शादी में परोसे जानेवाले मेनू का वर्णन कर रहे हो...."

"यह सब तीसरे माला पर स्थित भंडारे में मिलता है, मेरे बच्चे !" वह श्रद्धा पूर्वक स्वर में बोले, "और सब 'देवी माँ' की कृपा से होता है | आप क्या समझते है, गुप्ता परिवार इसके लिए कोई चंदा लेते है? 'देवी माँ' की अपार दया से ये सब गुप्ता परवर आयोजित करता है और वह भी निःस्वार्थ !

मैंने हैरानी से सिर हिलाया |

"भगत जी!" वह दोनों हाथ उठाकर छत की तरफ देखने लगा, " आप नहीं जानते 'देवी माँ' की लीला क्या है ! 'देवी माँ' कभी उपदेश या प्रवचन नहीं देती ! मालूम है ? वो कभी डिमांड भी नहीं करती ! वो किसी को कुछ करने न करने के लिए रोका - टोका नहीं करती | 'देवी माँ' की गुफ़ा में, जैसे ही कोई माँ का सेवक प्रवेश करता है, माँ उसकी तरफ निहारती है, उनकी दिव्य दृष्टि सेवक के भीतर पहुँच कर उसकी तमाम शंका का फ़ौरन भाव लेती  है | जब तक आप 'देवी माँ' के सन्मुख पहुचते है | आपकी समस्योंका निदान हो चूका हुआ होता है |"

"बोलो पूज्य 'राधे शक्ति माँ' की......." सीढीयों के ऊपर मोड़ पर खड़े सेवादार ने उसे उठानेका इशारा किया|

"जय!", वह सज्जन तत्परता से उठे |  कतार आगे सरकी | मोड़ मुड़ते ही वह सज्जन मेरी दृष्टी से ओंझाल हो गए |

में भीतर ही भीतर एक आसिम शांति और अपने आपको हल्का महसूस करने लगा था |....

(निरंतर....)

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 9



Part 9




बोरीवली पश्चिम स्थित स्टेशन से सिर्फ पांच सात मिनट के पैदल रस्ते पर चामुण्डा सर्कल से थोडा आगे स्थित सोडावाला लेन में 'श्री राधे माँ भवन' के ग्राउंड फ्लोअर स्थित हॉल में माता की चौकी का आयोजन भव्य और धार्मिक भावना से परिपूर्ण, चल रहा था |


में गाने बजाने वाले कलाकारों के निकट बैठा तल्लीनता के साथ भक्ति संगीत में डूबा था, मगर मेरी निगाहे अपने बाई तरफ स्थित उस गलियारे की तरफ थी, जहाँ से पांचवी मंजिल को जाने की सीढिया थी|

गलियारे की निकट आधा दर्जन भर सेवादार दर्शनों के लिए जाने वाले और दर्शनोसे लौटकर आने वाली सांगत को व्यवस्थित ढंग से संभाल रहे थे |

उन सेवादारो के बीच खड़े एक सज्जन की तरफ मेरा ध्यान आकर्षित हुआ | क्रीम कलर का सफारी सूट, चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक, मगर श्रद्धा और समर्पण की झलक भी स्पष्ट नजर आ रही थी | वे दोनों हाथों से धीमे धीमे ताली बजा रहे थे | भजन - गायक के साथ साथ कुछ गुनगुना रहे थे, मगर बीच बीच में सेवादारों को कुछ निर्देश भी दिए जा रहे थे | उनकी मुश्तेदी और कर्तव्यदक्षता के कारन हॉल में काफी अनुशासन बना हुआ था |


सफारी सूट पहने व्यक्तिने मंच पर मौजूद एक कलाकार को हल्का सा इशारा किया| वह फ़ौरन उनके पास पहुंचा| सफारी सूटवाले ने कलाकार के कान में कुछ कहा| समझजाने के भाव से सर हिलाते हुए कलाकार वापिस मंच के निकट पहुंचा |  भजन गायक सिकंदर के कान में कुछ फुसफुसाते हुए कलाकार ने एक अन्य भजन गायक की तरफ इशारा किया |


में एकाएक अपने स्थान से उठा|


व्यवस्थित ढंग से बैठी संगत के बीच जगह बनाते हुए में उस सफारी सूट वाले व्यक्ति के निकट पहुँच | उनके चेहरे पर प्रश्नात्मक भाव प्रगट हुए |


"जय माता दी!", मैंने हाथ जोड़कर अत्यंत विनम्र स्वर में पूछा, " आपका नाम जान सकता हूँ?"


"शिव चाचा", वह धीमेसे मुस्कुराये | "लोग मुझे 'शिव चाचा' के नाम से पहचानते है | बहुत से लोग 'जगत चाचा' भी कहते है | वैसे मेरा नाम 'जगमोहन गुप्ता' है | गुप्ता परिवार का सदस्य हूँ | 'देवी माँ' का सेवक हूँ|


"शिव चाचाजी !", मैंने थोडा झुक कर धीरेसे कहा, "में आपको लगभग तीन घंटे से यूँ ही खड़ा देख रहा हूँ !"


"देवी माँ की सेवा में ......" शिव चाचा समर्पण भाव से बोले, " ...साड़ी उम्र खड़ा रह सकता हूँ | एक पाँव पर भी |"


मैंने प्रशंसात्मक निगाहों से उनकी तरफ देखा, " शिव चाचा ! में थोड़ी जानकारी हासिल करना चाहता था.........."


" आईये ...." एकदम विनम्र भाव से बोले, "क्या जानना चाहते हों?"


लगभग दस बार सीढिया चढ़ने के बाद एक तरफ बनी एक विंडो के उमरे स्थान पर थोडा उकड़ होकर हम पास पास बैठ गए |


"में जानता हूँ, आप 'देवी माँ' के  बारे में कुछ जानना चाहते है !" शिव चाचा ने मेरी तरफ देखा|


"में आपके बारे में जानना चाहता हूँ |" मैंने अपनी ऊँगली उनकी तरफ दो तीन बार लहराई |


"मेरा नाम जगमोहन गुप्ता है |" वह गंभीर स्वर में बोले, " गुप्ता फॅमिली का सदस्य हूँ ! हम लोग अत्यंत भाग्यशाली है भैया, जो पूज्य राधे शक्ति माँ हमारे घर में विराजमान है | देखिये जनाब | हमारा खानदानी धंदा है | बिसनेस, इनकम
इज्जत शोहरत की कोई कमी पहले भी नहीं थी, लेकिन 'देवी माँ' के चरण जबसे हमारे घर पड़े है , हमारे तो जैसे भाग्य खुल से गए है !"

शिव चाचा एक क्षण के लिए रुके | खरवार तनिक गला साफ़ करने के बाद पुनः बोलना शुरू किया, "आज से साढ़े चार साल पहले मैंने 'देवी माँ' लीला का जो अनुभव किया, वो में आपको बताता हूँ | कुछ दिनों तक मेरी तबियत थोड़ी नरम रहते रहते अचानक मेरे पेट में भीतर ही भीतर ब्लीडिंग शुरू हो गयी | फ़ौरन डॉक्टर की तरफ भागे | इमर्जन्सी ट्रीटमेंट शुरू हो गया | बहुत प्रयत्नों के बाद भी ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी | तबियत निरंतर डाउन होती जा रही थी हम लोगो ने एक क्षण के लिए भुला दिया थी की बड़े से बड़े डॉक्टरों का भी डॉक्टर तो हमारे घर में मौजूद है | 'देवी माँ ने ' हमें कुछ समाया पहले बता दिया था की सतर्क रहे | परिवार के सदस्यों ने 'देवी माँ' के चरणों में विनती की | फ़ौरन प्रार्थना स्वीकार हुई | 'देवी माँ' के आशीर्वाद से मेरे भीतर की समस्त बीमारी निकल गयी | एकदम से में स्वस्थ होने लगा | मेरी आत्मा और शरीर के तमाम रोग नदारद हो गए | में कुछ ही दिनों में एकदम स्वस्थ हो गया| स्वस्थ ही नहीं हो गया, उम्र के लिहाज से पहले से बी ज्यादा तरोताजा और तंदुरुस्त फील करने लगा हूँ | 'देवी माँ' की दृष्टी मात्र से प्रत्येक रोग का निदान हो जाता है, यह मेरा विश्वास भी है और दावा भी| ... बोले 'राधे शक्ति माँ' की ........."


"जय !" मैंने दोनों हाथ आसमान की तरफ तान दिए !

(निरंतर ............) 

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 8

Part 8

संजीव गुप्ता दो तिन कदम आगे बढ़ने के बाद रुके |     उन्होंने तनिक घूमकर मेरी तरफ अपना रुख किया |     उन्होंने दोनों हाथ क्षमा याचना की मुद्रा में जोड़े थे |    विशिष्ट मुस्कान के साथ उन्होंने मैत्री पूर्ण निगाहों से मेरी तरफ देखा |     उनके चेहरे के भावो से लग रहा था, जैसे वह कह रहे हो, मेरी बात का बुरा लगा तो माफ़ी मांगता हु |    

संजीव गुप्ता से मुझे विशेष आकर्षण और व्यक्तित्व नज़र आ रहा था |    उनके चेहरे से आत्मविश्वास और नेतृत्व के भाव जलक रहे थे |     किसी को भी अपनी और आकर्षित कर लेने की छबि ने मुझे उनका एक ही नजर में प्रशंशक बना दिया |     


मैं उनके निकट पंहुचा |   "सॉरी संजीवभाई" मैंने क्षमा भरे स्वर में कहा, " दरअसल में यहाँ के वातावरण की एक एक बात से परिचित होना चाहता था, इसलिए अनिल से कुछ जानकारी हासिल करना छठा था..."


मेरी बात पुरिभी नहीं हुई थी की, मेरी बगल से एक महिला गुजरी |   उसे तिन चार व्यक्तियों ने घेर रखा था |   वह तेज कदमो से चलती हुई, सीधी सीढियों की तरफ बढाती चली जा रही थी | 


"ये रीना रॉय है" संजीव गुप्ता ने एकदम फुसफुसाते स्वर में कहा, "फिल्म स्टार ! पहचाना?"


ओह, हा! में जैसे कही खो गया था |   "ठीक कहा आपने" मैं सोच रहा था, इस महिला का चेहरा जाना पहचाना क्यों लग रहा है"


"सुनिए, भक्त जी", संजीव गुप्ता अत्यंत व्यस्त स्वर में बोले, "देवी माँ के बारे में, यहाँ की 'माता की चौकी', यहाँ आनेवाले श्रद्धालु और देवी माँ के चमत्कारों के बारे में अगर आपको कुछ जानना है, तो कल समय निकालकर मेरे ऑफिस में आईये |  आपने चामुंडा सर्कल देखा है ?"

मैंने सहमती में सर हिलाया |  चामुंडा सर्कल में आप किसी से भी 'ग्लोबल एडवरटाइजर्स' की बिल्डिंग पूछिए |  संजीव गुप्ता गंभीर स्वर में बोए |  बड़ी सी कांच की बिल्डिंग है |  बाहर पूज्य राधे माँ का बड़ा सा होर्डिंग लगा है | "

"जी|", मैं कृतज्ञ स्वर में बोला |  "में समय निकालकर कल आता हु|"

"आपका नाम?" उन्होंने मेरी आँखों में झाका  | 

"भगत" में मुस्कुराया, "अभी तो नाम भगत है. दर्शनों के बाद देवी माँ का भगत हो जाऊंगा |"

"अच्छा लगा !" संजीव गुप्ता ने मेरा कन्धा थपथपाया |  "आप का यहाँ आना अच्छा लगा, आप कल आईये |  फिर में आपको देवी माँ के अनेकानेक चमत्कारों से अवगत करता हु | "

"थेंक यू सर." मैंने हाथ जोड़कर पूछा, "मेरा नंबर कब आएगा? "

"जब आप पर देवी माँ की कृपा होगी |  " संजीव गुप्ता श्रद्धा भरे स्वर में बोले, " जब आपकी आस्था, आपका विश्वास, आपकी अंतर आत्मा सच्ची भावना से पुकारेगी, आप देवी माँ के सन्मुख खड़े होंगे |  "

वो झटकसे मुड़े |  लम्बे उग भरते हुए सीढियों की तरफ बढे |  कुछ सेवादारो ने आदर से उन्हें नमस्ते किया |

"चलिए भगतजी.." एक सेवादार ने मुझे टोका|  "आगे बढ़ जाईये |  वह पिल्लर के पास खली जगह है | वहा बेठिये, प्लीज|"

में भीड़ में जगह बनाते हुए पिल्लर के पास पंहुचा| एक व्यक्ति ने तनिक खिसककर मेरे लिए जगह बनाई | सफ़ेद कुरता पायजमा और सफ़ेद पघडी बांधे, वह सिख संप्रदाय का युवक से लगने वाले आदमी ने एक उडती हुई दृष्टिमेरी तरफ डाली और फिर साजिंदों की तरफ देखने लगा, जो बड़े सधे हाथों से एकदम परफेक्ट ढंग से गायक की संगत्सर रहे थे|

मेरी दृष्टि उसपर जम गई|  सिख युवक ने मेरी तरफ मुह घुमाया| " आप सुरेन्द्र है ना?",  मैंने हर्षित स्वर में पूछा| "लाफ्टर चेलेंज, कोमेडी शो और बहुत से टीवी सीरियलों में मैंने आपको देखा है|"

उसने मुस्कुराकर सहमती में सर हिलाया|

"वह क्या बात है?" मैंने आपनी पीठ खुद थपथपाई, लकी हो भगत| इतने सारे सेलेब्रिटीज के एक साथ दर्शन हो गए |

"अभी तो देवी माँ के दर्शन बाकि है| मेरे मन के किसी कोने से आवाज आई| तब अपने आप को लकी कहना जाइज होगा |

"जय करा श्री राधे शक्ति माँ, मेरी गुडिया जैसी देवी माँ का.." मैंने अत्यंत बुलंद स्वर में उत्तर दिया, "बोल सच्चे दरबार की जय"

निरंतर......

 
http://shriradhemaa.blogspot.com/p/devi-maa-gyan.html


'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 7


Part 7


पूज्य राधे माँ भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित  हॉल में माता की चौकी का कार्यक्रम हर्षौल्लास और पूर्ण भक्ति रस से भरा था  |  हॉल में 'देवी माँ' के श्रद्धालु की भीड़ निरंतर बढ़ रही थी  |  कई बार तो हॉल में मौजूद सेवादारो को व्यवस्था बनाये रखने में मुश्किल हो रही थी  |  मेरे ख्याल से जितनी श्रद्धालुओ  की संख्या यहाँ मौजूद थी, उससे कही ज्यादा हॉल के बहार कुर्सियों पर बैठे, लाइन में खड़े श्रद्धालु होल में भीतर आने को आतुर थे मगर शांत भाव से  | 

फिर एक पोस्टर हवा में लहेराते हुए, एक सेवादार श्रद्धालु में घूम गया  |  थोड़ी हलचल हुई  |  माता के दर्शनार्थियों अलग अलग जगहों से उठकर सीढियों की तरफ बढे  |  उनके द्वारा खाली की गई जगह फ़ौरन भर गई  |  मुख्य द्वार में श्रद्धालुओ ने भीतर प्रवेश करना प्रारंभ किया  |  में थोडा और दिवार में सट गया  |  सुप्रसिद्ध भजन गायक सार्दुल सिकंदर ने अपनी नयी रचना शुरू की, "मेरे भोले बाबा, राधे माँ का रूप क्या सजा दिया.....".


दर्शनार्थियों ने जमते हुए तालियाँ बजाते हुए उनका साथ दिया  | 


सफ़ेद कुरता पायजामा पहेने सर पर गाँधी टोपी लगाये, एक तनिक भरी से उम्ब्रदराज सज्जन ने उठ कर, अपनी जेब से एक नोट निकला, सरदूल सिकंदर के सर के ऊपर एक-दो-तीन बार घामकर उन्होंने नोट निचे बैठे एक भक्त को थमा दिया  | 


सरदूल सिकंदर ने तनिक जुक कर उन सज्जन के पाँव छूने का उपक्रम किया  | 


"ये महाशय कौन है, अनिल?" मैंने कौतुहल स्वर में पूछा | 


"यह श्री मनमोहन गुप्ताजी (ताउजी)  है"  अनिल मंत्रमुग्ध स्वर में बोला, यह जितना भी कार्यक्रम यहाँ चल रहा है, यह सब गुप्ता परिवार की श्रद्धा और सेवाभावना है |  मनमोहनजी इस परिवार के मुखिया है |  आपने ऍम ऍम मीठाइवाले का नाम सुना है?


"किसने नहीं सुना, भाई?" मैंने सर हिलाया | " मालाड स्टेशन के बहार उनकी मिष्टान भंडार पर तो अपार भीड़ लगी रहती है |  मैंने बहुतेरी बार ऍम ऍम के खास लस्सी का आनंद उठाया है |  "


"उसी ऍम ऍम मिठाई की दूकान के मालिक है ये मनमोहन गुप्ता |  अनिल ने बात आगे बताई |  अपना सर्वस्व इस गुप्ता परिवार ने पूज्य देवी माँ को समर्पित कर दिया है |  जब से देवी माँ ने इनके निवास स्थान पर आसन लगाया है, गुप्ता परिवार तो धन्य हो गया |  इस परिवार में ४० सदस्य है |  छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा सदस्य देवी माँ के प्रति कृतज्ञ है |  देवी माँ जब भी किसी पर प्रस्सन होती है तो फिर ऐसा नजारा होता है, भगत जी |  हर पंद्रह दिन के बाद यहाँ माता की चौकी होती है |  हजारो की संख्या में देवी माँ के भक्त दर्शनों के लिए खिचे चले आते है |   जरा ऊपर देखो | 


मैंने गर्दन घुमाई | " वो महिला जो हाथ में भोजन का थाल लिए है....." अनिल तनिक मेरी तरफ जुका | " वो श्रीमती स्नेहलता गुप्ता है"मनमोहन गुप्ताजी की धर्मपत्नी | 


एक दो पुरुष और महिला सेवादार फ़ौरन आगे पहुचे |  एक चुनरी का पर्दा बनाकर श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने माता को भोग लगाया | 


"अब भंडारा शुरू हो जायेगा", अनिल ने हर्ष के स्वर में कहा, "ऊपर तीसरे माले पर बहुत विशाल टेरेस पर माता के प्रसाद की व्यवस्था है ! भगतजी, शादी ब्याह में जो खाना परोसा जाता है, उससे भी कही बढाकर उस भंडारे में हजारोकी संख्या में श्रद्धालु माता का प्रसाद प्राप्त करते है |  "


"कोई पर्ची वर्ची कटनी पड़ती है क्या यहाँ?", मैंने उत्सुक स्वर में पूछा |  "या कोई टोकन खरीदना पड़ता है?"


"आपका दिमाग ख़राब है क्या?" अनिल तनिक रूद्र स्वर में बोला |  " भंडारे में कभी पैसा लिया जाता है क्या?" एकदम फ्री है जनाब ! चाहे जितने लोग आये, चाहे जितना खाए पेट भर के |  माता का प्रसाद है ये |  एक बात बताऊ?"


यह तनिक धीमे स्वर में बोला, "बहुत से लोग तो इसी लालच में घसे चले आते है की चलो, बढ़िया भोजन तो मिलेगा |  "


"सत्संग की तरफ ध्यान दो" तभी एक सुन्दर सा युवक मेरे निकट से गुजरते हुए बोला "प्लीज़! बाते मत करो"


मैंने उसकी पीठ घूरते हुए अनिल से पूछा, "यह  बंदा कौन है, भैया? "..."इसका नाम ......." अनिल एकदम धीमे स्वर में बोला, 'संजीव गुप्ता है" देवी माँ के चरणों का सेवादार |    


निरंतर.........

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 6



Part 6


बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से अगर आप पैदल चले तो मुश्किल से १० मिनिट लगेंगे और आप पूज्य 'राधे देवी माँ' भवन पहुच जायेंगे. में वही पर उस समय ग्राउंड फ्लोर स्थित हॉल में बड़े धूम धाम से हो रही 'माता की चौकी' में उपस्थित था जहा सुप्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर बड़ी तन्मयता से 'मेरी गुडिया जैसी राधे माँ' के भजन प्रस्तुत कर रहे थे |

एक सेवादार ने फिर एक पोस्टर पब्लिक में लेहराया जिस पर अगले दर्शनार्थियों के नंबर लिखे थे | थोड़ी हलचल हुई | जिन लोगो को पोस्टर में लिखे नंबर की पर्चियां मिली थी, बड़ी श्रद्धा और उल्हास मगर शांति के साथ सीढियों की तरफ बढ़ने लगे|  


तभी दर्शन करके लौट रहे एक सज्जन को देखकर मैंने अपनी कोहनी अनिल से हटाकर पूछा, वो लम्बा सा आदमी मुझे जाना पहेचाना सा लग रहा है|


"कौनसा?" अनिल ने उस" तरफ देखा, जिधर मेरी दृष्टी थी. "वो .... वो यहाँ के बहुत बड़े डॉक्टर है | देवी माँ के अनन्य सेवक है |"


"किसकी बात कर रहे हो?" मैंने अनिश्चित स्वर में कहा, "वो चश्मेवाले?" वो नहीं प्रभुजी, वो लम्बी चोटी वाले... जो दरबार की तरफ जा रहे है|


"अच्छा वो?" अनिल ने भावो को नचाया, "उसको नहीं पहेचाना?" वो अरविंदर है|" अरविंदर सिह| सूफी गायक, उनकी बहुत से एल्बम निकले है| आपने उनको जरूर टीवी पे देखा होगा|


"हा.. हा ...हा... !" मैंने सहमती में तिन बार सर हिलाया. "याद आया, बहुत बार देखा है टीवी पर" यहाँ तो बहुत बहुत पहोची हुई हस्तियाँ देवी माँ के दर्शनों के लिए आते है| क्या बात है|


"चमत्कार को नमस्कार है, भाईजी" अनिल श्रद्धा और विश्वास भरे स्वर में बोला| आज सायंस और मीडिया का जमाना है| पढ़े लिखे समजदार लोग है| कुछ देखते है, तभी तो यहाँ आते है| कुछ मिलता है तभी तो यहाँ आते है| हर पन्द्रह रोज बाद यहाँ होनेवाली 'माता की चौकी' में हजारो भक्तो की भीड़ और वह भी ऐसे भक्तो की भीड़ जो एक बार 'देवी माँ' के दर्शन हो जाने के बाद भी बार-बार अनेक बार उनके दर्शनों की चाह रखते है| यह देवी माँ का चमत्कार है|


तभी प्रवेश द्वार में एक पंद्रह साल की लड़की ने भीतर प्रवेश किया| उसके हाथ में गुलाब का फूल था| उसके चहेरे पर उत्सुकता के भाव थे| आगे रास्ता नहीं होने के कारण वह मेरी बगल में खड़ी हो गई|


"तुम्हारा क्या नाम है, बिटिया? मैंने सहज स्वर में पूछा| "वैशाली" वह एकदम बाल सहज स्वर में बोली| "वैशाली मोरे" महाराष्ट्रियन हु| आप भी देवी माँ के दर्शनों के लिए आये है? मैंने तनिक रुक कर पूछा. "पहेले कितनी बार दर्शन हुए?"


एक बार भी नहीं| . उसने इंकार में सिर हिलाया| में तो फर्स्ट टाइम आई हु| वो भी माँ की कृपा हुई तो|


"वेरी गुड" क्या करती है बेटा? मैंने प्रशंशात्मक द्दृष्टी  से देखा |  "बी कॉम  फर्स्ट इयर के फॉर्म भरे है |"  वो मेरी तरफ देखकर बोली, "अंकल, मेरे साथ जो चमत्कार हुआ है, उस पर मुझे खुद्कोभी यकीं नहीं हो रहा |  बताऊ  क्या हुआ | "


"बताओ" मैंने व्यग्र स्वर में पुछा |  " में कल .... उसने कल स्वर पर जोर दिया. बांद्रा वेस्ट गई थी, एडमिशन के लिए |  यहाँ से ट्रेन पकड़ी, बांद्रा उतरी और दो अन्य लड़कियों के साथ शेयर रिक्शा लिया |  कॉलेज के सामने उतरकर में जल्दी जल्दी लाइन में लगने की हडबडाहट में अपना फ़ोन रिक्शा में भूल गई | अंकल, हम साधारण परिवार के लोग है | मैंने बड़ी कंजूसी करके, कई जगह छोटी मोटी सर्विस करके जैसे तैसे पैसे जमा करने बाद, अपनी पसंद का मोबाइल ख़रीदा था | अभी दस दिन पहेले तो लिया था और वह रिक्शा में छुट गया | "


वह गंभीर निगाहों से मेरी तरफ देख रही थी | उसने होठो पर जीभ फिराई और फिर बोली, अपना पसंद का मोबाइल गुम हो जाने के कारण में बड़ी निराश थी | मैं एकदम ख़राब मूड और टेंशन में वापिस घर लौट रही थी तभी मैंने बैनर पर राधे देवी माँ का फोटो देखा |  मैंने मन ही मन प्रार्थना की, हे देवी माँ मेरा मोबाइल वापिस मिल जाए तो मैं आपके दर्शनों के लिए आउंगी |


वह सास लेने के लिए रुकी और फिर श्रद्धा भरे स्वर में बोली, मुझे रात को नींद में भी मोबाइल के सपने आते रहे |  आज सुबह जब में बोरीवली स्टेशन पर पोह्ची  तो, अंकल वही रिक्शावाला, सोचो कहा बांद्रा और कहा बोरीवली! वही रिक्शावाला मिल गया |  मैंने जैसेही उसकी तरफ देखा, उसने मेरा मोबाइल मेरे हाथ में थमा दिया |  मैंने पूछा भी आपको कैसे मालूम यह मेरा मोबाइल है, तो वह मुस्कुराकर बोला की उसने मुझे उस मोबाइल पे बातें करते देखा था |  अंकल, मोबाइल लौटने के बाद भाडा लेकर तुरंत रवाना हो गया |  मैं उसका अच्छी तरह से धन्यवाद् भी नहीं कर पाई | 


वैशाली मोरे ने अपने फूल वाले हाथ को तनिक ऊपर उठाया |  मैं देवी माँ का धन्यवाद् करने आई हूँ  | 


तभी हॉल में जोर का जयकारा गूंजा  |  बोल साचे दरबार की जय  | 

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 5



Part - 5





बारिश से भीगने से बचने के प्रयास में, मै न जाने किस डोर से बंधा  श्रधालुओ की कतार  में लगकर श्री राधे माँ भवन के ग्राउंड फ्लोअर स्थित हॉल में पहुँच गया | इस दौरान लाइन में मेरे आगे खड़े लुधिअना के 'अर्जुन सचदेवा' ने बताया की किस प्रकार श्री राधे शक्ति  माँ की दया  दृष्टि से उनके यहाँ ११ वर्ष के बात लड़का हुआ और वह 'देवी माँ' के प्रति कृत्यज्ञता प्रकट करने यहाँ आया था | उसके बाद मुझे हॉल में अनिल नाम का युवक मिला जो फगवाडा से आया था | उसीने मुझे दर्शनों के लिए पर्ची लाकर दी | हॉल में आगे बढ़ने को रास्ता नहीं होने के कारण हम प्रवेश द्वार के निकट दीवार से सट कर खड़े हो गए |


"अनिल! मैंने उसके कान के निकट अपना चेहरा किया, "तुम तो एकदम नौजवान हो ! इस उम्र में भक्ति - पूजा - पथ? क्या उम्र होगी तुम्हारी? यही कोई २५-२६ साल?"

"करेक्ट!" वह मुस्कुराया , " ठीक जजमेंट ! इस  महिने  २५ पुरे करके 26 वे साल में प्रवेश करुन्ग्सा| इसी 15 जुलाई को मेरा जन्मदिन है ! और कितना भाग्यशाली हूँ मै ! मालूम है आपको 15 जुलाई को क्या है?"


"क्या है?" मैंने तनिक भवो को ऊपर किया|


"गुरु पोर्णिमा है!" वह एक एक शब्द पर जोर देते हुए बोला, "उस दिन श्री राधे माँ अपने सभी शिष्योंको विशेष दर्शन देने वाली है ! मै धन्य हो जाऊंगा जब देवी माँ के आशिर्वाद के साथ अपना जन्म दिन सेलिब्रेट करूँगा !"

उसका चेहरा ख़ुशी से दमक उठा|

"तुमने बताया नहीं ?", मैंने अनिल को टोका, "तुम इस खाने पीने की उम्र में ये पूजा पथ भक्ति और सेवा में जुटे हो ! क्यों?"


"मत पूछो यार!", वह तनिक गंभीर होकर सजिंदा स्वर में बोला, "दरअसल, मैंने चंडीगढ़ युनिवेर्सिटी से अपनी graduation पूरी की| इस दौरान गलत सांगत के कारण उलटे-सीधे कामो में पद गया | आवारागर्दी, जुआ-शराब, लढाई-झगडा, और न जाने क्या क्या ? घर से अनाप -शनाप पैसे आते थे जेब खर्च और पढाई के लिए| बुरी सोहबत  ने मुझे एक गैर जिम्मेदार और जिद्दी लड़का बना दिया | रोजाना की मारपीट और गलत हरकतों के कारण घर शिकायते पोछने लगी| पेरेंट्स ने फगवाडा वापिस  बुला लिया | वह में थोडेही सुधेरेने वाला था?, बुरी हरकतों के कारण मै पुरे फगवाडा में बदनाम हो गया था |"


मैंने सहानभूति भरी निगाहों से उसकी तरफ देखा |

"फिर एक बार फगवाडा में किसी भक्त के घर 'देवी माँ' का आगमन हुआ|", वह शुन्य में ताकते हुए बोला, " मेरे माँ-बाप जबरदस्ती से अपने साथ दर्शनों के लिए ले गए| इसी प्रकार भक्तों की भीड़ में हम कतार बध 'देवी माँ' के सामने पहुंचे| मेरी माँ आखों में आसू लिए बहुत देर तक मान ही मान न जाने क्या प्रार्थना कर रही थी | कापते होठों से न जाने क्या बुदबुदाते हुए वह निरंतर हाथ जोड़े जा रही थी| हम देवी माँ के संमुझ पहुंगे| देवी माँ ने पहले मेरे पिता की तरफ देखा उनके चेहरे पर छाये निराशा के भावों को पढ़ा | फिर मेरी माँ के झरते आसुंओं को निहारा| तब देवी माँ ने एक नज़र मुझ पर डाली | मेरे अंतर की आत्मा को जैसे किसी ने झकझोर कर रख दिया.....में एकदम उनके क़दमों में गिर गया|

मेरे मुह से बोल नहीं फुट रहे थे, मगर मेरे चेहरे पर पश्चाताप और क्षमायाचना के भाव उम्र आये थे | 'देवी माँ' ने अपना त्रिशूल वाला हाथ तनिक उठाया और आशिर्वाद की मुद्रा में मुस्कुराई |"

वह सांस लेने के लिए रुका|


"बस..." अनिल गंभी स्वर में बोला, "वह दिन और आज...............! उसी दिन से मेरी सभी गलत हरकतों से पिंड छुट गया | नशा - पत्ता बंद! शराब - सिगरेट आदि से ऐसी घृणा हुई की अब तो कोई मेरे सामने बीडी -सिगरेट पीता है, तोह में उससे मरने - मारने पे उतर हो जाता हूँ | मैंने गलत सोहबत वाले सभी दोस्तों को अलविदा कह दिया ! सुबह तडक उठकर नहा - धोकर, पूजा- पाठ के बाद 'देवी माँ' की दी हुई माला के साथ पाठ करने के बाद, पिताजी से भी पहले अपने कपडे  की शोरूम में पोहोचने लगा| मेरी माँ तो जैसे निहाल हो गयी | मेरे पिता का सीना गर्व से फुल जाता है, जब कोई उनके सामने मेरी तारीफों के पूल बंधता है | "


"वह अनिल!" मैंने प्रशंसात्मक स्वर में कहा, "'देवी माँ ने तोह तुम्हारा कायाकल्प कर दिया!"


उसने हाथ जोड़कर छत की तरफ देखा," 'देवी माँ' है ही ऐसे !"



(निरंतर...)